UP

संभल फाइल्स फिल्म के निर्माता अमित जानी ने विवादित बयान देते हुए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को संपोला बताया

अमित जानी ने कहा कि शफीकुर्रहमान बर्क ने भी वन्दे मातरम् का विरोध किया था और जियाउर्रहमान भी वही कर रहा है। हमें आश्चर्य नहीं क्योंकि शफीकुर्रहमान बर्क जैसे सांप के घर संपोला ही पैदा हो सकता है, लेकिन सपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या सपा में सांसद-विधायक होने के लिए देश विरोधी बयान देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शर्म तो संभल के उन हिंदुओं को आनी चाहिए जो सेकुलर बने रहने के चक्कर में ऐसे सांपों को दूध पिलाकर ताकत देते हैं।

सपा सांसद ने कहा कि मेरे दादा ने इसकी हमेशा मुखालफत की और मैं भी इसे नहीं गाऊंगा। राष्ट्रीय गीत में कुछ ऐसे शब्द हैं जो हमारे मजहब के खिलाफ हैं। पहले शफीकुर्रहमान बर्क के वॉकआउट करने पर राजनीति उस दौर में होती रही, अब एक बार फिर उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क के वंदे मातरम का विरोध करने पर राजनीति शुरू हो गई है।