युवक की हत्या मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार
तिंदवारी थाना प्रभारी दीपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम खौड़ा में 2 नवंबर काे दो पक्षों के बीच भैंस के नांद में चारा खा लेने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें हुई मारपीट में एक घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इसी मामले में आज मुख्य आरोपित के छोटे भाई सुनीत कुमार पुत्र बड़कू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
———-

