Rajasthan

बाईस से अधिक हुक्का बार पर सीएसटी टीम ने की छापेमारी

राहुल प्रकाश ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी नशे के लत की ओर अग्रसर हो रहीं है। युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है जो आगामी आदेश तक जारी रहेंगा। यह विशेष अभियान जयपुर की नाइट लाइफ को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अभियान के तहत कई अवैध हुक्का बार को सील कर दिया है। छापे मार कार्रवाई के दौरान कई हुक्का बार ऐसे सामने आए जिन पर पूर्व में कार्रवाई की गई थी। लेकिन हुक्का बार संचालक फिर से सक्रिय हो गए और हुक्का पिलाना शुरु कर दिया।