Rajasthan

शेयर मार्केट के नाम पर ठगने वाला गुजरात से गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक रामखिलाड़ी मीणा और थानाधिकारी पुलिस थाना साइबर अपराध गोपाललाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। इस दौरान ठगी की वारदात में मीत रावल (23) नाम के युवक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने आरोपित के बारे में पता लगाया तो वह गुजरात की जेल में था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि मीत रावल पुत्र प्रकाश रावल गुजरात के मेहसाना जिले के वडनगर का रहने वाला है। फिलहाल वह वडनगर में न्यू बस स्टैंड के पास रॉयल पैलेस के मकान नंबर 35 में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपित से इस पूरे फ्रॉड रैकेट के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। ठगी में कितने लोग शामिल हैं और कितनों को शिकार बनाया गया है। यह जानकारी ली जा रही है।