लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई थी फिरौती, एक गिरफ्तार
विदेश से कॉल आने और रंगदारी मांगने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले की सत्यता व घटना के खुलास के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। एसएसपी ने बताया कि पिरान कलियर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम को प्रकाश में आए मोबाइल नंबर का संबंध ग्राम किलोई थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा पाया गया। पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि अजय हुड्डा जो आर्मेनिया में नौकरी करने गया है उसको उसके साथी आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद उम्र 36 वर्ष द्वारा रवि कुमार व उसके भाई के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे, जिस पर अजय हुड्डा ने आर्मेनिया से धमकी भरी कॉल की थी।
पुलिस टीम ने आरोपी आशीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया। अजय हुड्डा अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी आशीष सैनी ने मोटी कमाई करने के चलकर में आर्मेनिया में बैठे साथी के साथ प्लान बनाकर रवि कुमार को कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त मोबाईल फोन बरामद कर लिया। है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

