MP

राजगढ़ः जमीन विवाद पर दो पक्षों के बीच चली फर्सी-तलवार,पांच से अधिक घायल

पुलिस के अनुसार ग्राम टोड़ी निवासी डालीबाई लोधी ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर नेपालसिंह, मूलसिंह, प्रीतमसिंह और बनेसिंह ने गालियां देते हुए फर्सी-तलवार और डंडों से मारपीट की, जिसमें धीरपसिंह, सुनीलसिंह और धर्मेन्द्रसिंह को गंभीर चोटें लगी। वहीं मूलसिंह लोधी ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर धीरपसिंह, सुनीलसिंह और उंकारबाई ने फर्सी-तलवार व डंडों से मारपीट की, जिसमें नेपालसिंह सहित परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351 (3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।