Himachal Pradesh

कांगड़ा जिला के प्रमुख मंदिरों को विकसित करने को बनेगा मास्टर प्लान : उपायुक्त

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा के ब्रजेश्वरी धाम की वाण गंगा में आरती आरंभ करने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही ज्वालामुखी के भैरव तथा अष्टभुजा तथा तारा देवी मंदिर के उचित रखरखाव के लिए भी आवश्यक निर्देश हैं। सभी मंदिरों में चरणबद्व तरीके से ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी सुविधा शीघ्र ही आरम्भ की जाएगी। पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंदिर के चढ़ावे इत्यादि के रखरखाव की ओर भी विशेष ध्यान देने तथा नियमित तौर पर भंडारण कक्ष का निरीक्षण करने के निर्देश भी संबंधित मंदिर अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने प्रमुख मंदिर मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए भी कारगर कदम उठाने के लिए कहा है ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह से आवाजाही में दिक्कत नहीं हो। इस अवसर पर मंदिर न्यासों के माध्यम से संचालित किए जा रहे गौसदनों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।