स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में राज्यस्तरीय बाल दिवस का आयोजन
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को देश का नम्बर वन बोर्ड बनाए जाने को लेकर कार्य व प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति खास लगाव था, उनके दिखाए विजन पर देश के बच्चे आज आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा आज के समय में सबसे बड़ा ताक़तवर हथियार है। बोर्ड की ओर से मात्र छात्रों को नम्बर अर्जित करने वाले छात्र बनाने की बजाय एक सभ्य व जिम्मेदार नागरिक बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज के समय में तकनीक क्रांति के रूप में चल रही है, जबकि इस बीच हमें ये देख रखना है कि ये मात्र उपकरण है। सही राह आज भी गुरु ही दिखाते हैं और आज के समय में तकनीक का प्रयोग करते हुए भी अन्य कार्यों को भी करना चाहिए, इसमें संतुलन बनाने की जरूरत है।
डॉ राजेश शर्मा ने छात्रों को बड़े सपने देखने की बात कही और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करने की बात कही।
वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत 6-7 स्कूलों को एडवांस बोर्ड में गिना जाता है। जिनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी शामिल है। 2021 के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में स्कूल शिक्षा बोर्ड 21वें स्थान पर था। जबकि 2024 में हुए इस सर्वे में सरकारी निजी व सम्रग शिक्षा के सहयोग से बाेर्ड 5वें रैंक पर पहुंच गया है।
उधर इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह के नौवीं कक्षा के छात्र दलजीत को भाषण प्रतियोगिता, वरुण को निंबध लेखन, जमा दो कक्षा की पायल को चित्रकला में सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियारा की जमा एक की छात्रा पवित्रा को भाषण वर्ग में पुरस्कृत किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजोल की जमा दो कक्षा की छात्रा निविदा को सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार धर्मशाला के छात्र नक्ष को चित्रकला के लिए पुरस्कृत किया गया।
सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर की जमा एक की छात्रा महक को निबंध लेखन, इसी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्रा शौर्य भट्ट को चित्रकला के लिए सम्मानित किया गया। ठाकुर कांशी राम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मस्तपुर की जमा दो कक्षा की छात्रा पायल को भाषण प्रतियोगिता, इसी कक्षा की छात्रा अंशिका को भाषण व छात्र अपूर्व को चित्रकला के लिए सम्मानित किया गया। दयानंद माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन धर्मशाला की जमा दो कक्षा की छात्रा तेजस्वनी को भाषण, इसी कक्षा की ईशा को निबंध लेखन व नव्य सचदेवा को चित्रकला के लिए पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा ज्योति पी.एस.एस.एस. रुरहान जिला हमीरपुर की छात्र दिव्यांश शर्मा को चित्रकला, प्रियांश ठाकुर को निबंध लेखन और अंकुश शर्मा को भाषण प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया। पी.ए.आर. माॅडल हाई स्कूल डोंगी जिला ऊना के छात्र अर्णव धीमान को चित्रकला, रिद्धिमा शर्मा निबंध लेखन और सुरभी शर्मा भाषण प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया। गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर की छात्रा अन्नया कन्ना को निबंध लेखन, धृति रणौत को भाषण प्रतियोगिता व अरिंधम ठाकुर को चित्रकला के लिए सम्मानित किया गया।इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियारा, सकोह व राजकीय उच्च विधालय सिद्धवाड़ी के विद्यार्थियों को नृत्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, सचिवों, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कोतवाली बाजार स्कूल के छात्र नक्श ने कार्यक्रम में उपस्थित बोर्ड अधिकारियों के खुद तैयार किये स्कैच वितरित किए।

