Haryana

सिरसा: अधिकारी आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: अनिल विज

गांव कालुआना में पेड़ कटाई मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री अनिल विज ने जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट सबमिट करने के आदेश दिए। कालुआना ग्रामवासियों की शिकायत थी कि वन भूमि में हरे पेड़ों की कटाई की गई है। मंत्री ने पेडों की कटाई की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 31 पेड़ काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के भी आदेश दिए।

इसके अलावा एक अन्य शिकायत में घग्घर में जुलाई, 2023 में बाढ़ की स्थिति के दौरान खेत से मिटटी उठाने संबंधी शिकायत पर उन्होंने निर्देश देते हुए वेल्यूएशन करवाकर शिकायतकर्ता को उचित मुआवजा देने संबंधी आदेश दिए। इसी प्रकार कुलवंत कौर की शिकायत पर सुनवाई करते हुए उन्होंने पुलिस को परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की निर्देश दिए।

सरकारी जमीन को हड़पकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने संबंधी शिकायत पर अंगूठे के नमूना जांच के लिए दिल्ली की लैब से जांच करवाकर उपरोक्त जमीन की सेल परचेज पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने गांव बणी निवासी सोहन लाल की मारपीट करने, गाली-गलौज करने व रास्ता रोकने संबंधी शिकायत की सुनवाई के दौरान मंत्री अनिल विज ने पुलिस एसएचओ को आदेश दिए कि वो मौके पर जाकर गली को पूरी तरह से खाली करवाए। कोई भी व्यक्ति गली को अवरूद्ध न करें। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सभी शिकायतों को बारिकी से सुना और अधिकारियों को तय समय में समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अमीरचंद मेहता, प्रदीप रातुसरिया, पार्षद सुमन शर्मा सहित जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम अर्पित संगल, एसडीएम पारस भागोरिया, एसडीएम मोहित कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।