नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले अभियुक्तों को सजा
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने अदालत को बताया कि 16 जनवरी, 2022 को पीड़िता के भाई ने पनियाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी 17 साल की बहन बीती रात करीब 11 बजे से लापता है। उसे आसपास और रिश्तेदारों के तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसे शक है कि जितेन्द्र व अन्य युवक उसे ले गए हैं। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब पन्द्रह दिन बाद महाराष्ट्र के नासिक से पीडिता को बरामद किया और जांच के बाद तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान पीडिता ने अदालत को बताया कि एक अभियुक्त उसकी ताई की बहन का लडका है और गांव में ही रहता है। साल 2021 के दिसंबर माह की एक रात वह उसके कमरे में आया और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। वहीं कुछ दिनों बाद उसके भाई के दोस्त जितेन्द्र ने भी एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद जितेन्द्र और उसका दोस्त कमलेश वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दो बार बनेठी ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीडिता ने अदालत को बताया कि 13 जनवरी, 2022 को उसने तीसरे अभियुक्त को यह बात बताई तो वह उसे 15 जनवरी की रात घर से थोड़ी दूर ले गया और बेहोश कर अपने साथ महाराष्ट्र ले गया। जहां उसे एक कमरे में करीब पन्द्रह दिन रखा और रोजाना कई बार दुष्कर्म किया। वहीं बाद में पुलिस और उसके परिजन आकर उसे ले गए।

