Himachal Pradesh

सिविल अस्पताल करसोग की रोगी कल्याण समिति की बैठक लिए अहम फैसले

एसडीएम गौरव महाजन ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने समिति के सदस्यों को अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए सुझावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में रोगी कल्याण समिति के लगभग दो दर्जन सदस्य उपस्थित थे।