Haryana

सोनीपत: ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन

हटाए जाने के विरोध में सोमवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में कर्मचारियों

ने अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन गढ़ी ब्राह्मण रोड से शुरू होकर हनुमान

मंदिर होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने नारेबाजी की

और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कृति के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि इंपिरियल प्राइवेट

लिमिटेड कंपनी में कार्यरत कर्मचारी पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से कार्य कर रहे

थे। इस दौरान कई बार उन्हें चोटें भी आईं, लेकिन ठेकेदार या प्रशासन की ओर से कोई सहायता

नहीं दी गई। अब ठेके की अवधि पूरी होने का बहाना बनाकर कर्मचारियों को हटा दिया गया

है, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सभी

कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा और ठेका प्रथा समाप्त की जाएगी, परंतु अब सत्ता

में आने के बाद वादे के विपरीत ठेका प्रथा को और बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे प्रदेश

के युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। बड़वासनिया ने सरकार से मांग की कि इन कर्मचारियों

को हरियाणा कौशल निगम के तहत कार्य पर लगाया जाए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण

कर सकें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के दौर में प्रशासन को

युवाओं के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदर्शन में दिनेश, श्याम, मनजीत,

सविता, सुनील, दीपक, सुरेंद्र, रामवीर, राजेश, योगेश, सुरेश, कर्मवीर, जगविंदर, सतवीर,

प्रदीप, सतीश, सुदेश आदि मौजूद रहे।