UP

आपदा प्रबंधन में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी

भारत सरकार की योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तैयारी एवं क्षमता निर्माण कोष के तहत दिनांक 10 से 16 नवम्बर तक नागरिक सुरक्षा के अवैतनिक वार्डन सेवा सदस्यों स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न नागरिक सुरक्षा प्रखंडों से आए लगभग 200 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 150 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रखंडों के वरिष्ठ वार्डन भी उपस्थित रहे।