Rajasthan

एफसीआई गोदाम से हजारों टन गेंहू का गबन : विभागीय जांच के बाद अब केस दर्ज

जिला रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक राजकरण बारहठ की तरफ से बासनी थाने में केस दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार एफसीआई का गोदाम बासनी द्वितीय चरण में आया है। 1 सितंबर 24 से लेकर 28 फरवरी 25 तक गोदाम से लाखों टन गेंहू का गबन होना मिला। लोगों तक गेंहू नहीं पहुंचा। ऑडिट मिलान और जांच में आरंभिक तौर पर पता लगा कि इसमें ट्रांसपोर्टर से लेकर सरकारी कार्मिक शामिल है।

बारहठ ने बासनी थाने में कुछ लोगों राजेेश पंवार, मंगलाराम, खेताराम, नरेश दातवानी उर्फ कालू आदि को नामजद कर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में गेंहू कितने का था इसका जिक्र नहीं किया गया है। मगर उसकी मात्रा हजारों टन में बताई जाती है।