Sports

यूपी स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैम्पियनशिप : अभिषेक, अजहर, यूसुफ, गौतम और दाऊद ने अगले दौर में बनाई जगह

बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच प्रयागराज के अभिषेक केसरवानी और कानपुर के ओवैस वारसी के बीच खेला गया। अभिषेक ने अपनी क्यूइंग स्किल्स से सबको हैरान करते हुए लगातार तीन फ्रेम में 3-0 से हराया। पहले फ्रेम से ही अभिषेक टेबल पर पूरी तरह से नियंत्रण में थे और कई खूबसूरत शॉट खेलते हुए फ्रेम 54-39 से जीत लिया। अगले फ्रेम में ओवैस ने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश की, लेकिन एक ब्राउन शॉट चूक गए और अभिषेक को मौका मिला, जहां से उन्होंने पूरी तरह सफाया करते हुए फ्रेम 63-15 से जीत लिया। तीसरे फ्रेम तक ओवैस बहुत ज़्यादा दबाव में थे और उन्होंने रक्षात्मक खेलने की कोशिश की और 53 अंक बनाए, लेकिन अभिषेक ने ब्लू पिंक और आखिरी ब्लैक को पॉट करने में जो सटीकता दिखाई, उससे वह जीत से बहुत दूर रहे।

प्रयागराज के कासिफ उमर और अजहर अमन के बीच मैच का फैसला अजहर के पक्ष में गया, जिसमें उन्होंने कासिफ को 61-34, 53-30, 43-70, 55-20 से हराया। प्रयागराज के यूसुफ मतलूब ने लखनऊ के दिलशाद अंसारी को 3-0 से हराया। यूसुफ ने पहला फ्रेम 63-48 से जीता। दिलशाद ने अगले फ्रेम में शानदार वापसी की और 75 का स्कोर बनाया। यूसुफ ने अगले 2 फ्रेम 72-41 और 78-45 से जीते और अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रयागराज के अली जहेब ने प्रयागराज के ही फरहान अली को 70-62, 62-43 व 59-25 से हराया।

अन्य मैच में लखनऊ के गौतम सिंह ने प्रयागराज के ऋषि सोनी को लगातार तीन फ्रेम में 58-20, 66-8, 48-15 से हराया। वाराणसी के मोहम्मद दाऊद ने प्रयागराज के हर्षित श्रीवास्तव को 52-41, 51-43, 36-67, 54-59, 68-2 से हराया।