डंफर ने स्कूटी को मारी टक्कर दो घायल
जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद स्कूटी वाहन संख्या UK-07FQ-7957 जिसमें कि दो व्यक्ति सवार थे। बीआरओ के डंफर से टक्कर से दोनों व्यक्तियों को चोट आयी है तथा एक व्यक्ति गम्भीर घायल हुआ है उक्त घायलों को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि गम्भीर घायल व्यक्ति के सिर पर चोट आयी है तथा एक व्यक्ति के हाथ में चोट आयी है। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। वर्तमान में दोनों घायल व्यक्ति की स्थिति सामान्य बतायी गयी है।घायलों में विरेन्द्र सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कामर, तहसील भटवाड़ी उत्तरकाशी व प्रमोद पुत्र हिकमत सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कामर भटवाडी उत्तरकाशी शामिल हैं।

