Uttarakhand

वंदे मातरम स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का शाश्वत मंत्र है: कोश्यारी

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज हल्द्वानी स्थित एम.बी.इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होना मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्य और जिम्मेदारी को पुनः स्मरण करने का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान कुमाऊ रेजीमेंट रानीखेत से आए सेना के बैंड दल टज खटीमा से आए प्रसिद्ध गायक शेरी सिंगर की ओर से “वंदे मातरम” और अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, विकास भवन भीमताल, जिला कार्यालय नैनीताल सहित सार्वजनिक स्थलों पर किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत,नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।