टैक्सी की टक्कर से बाइक चालक की मौत
जोधपुर, 27 दिसम्बर । फलोदी जिले के आमला चौराहा पर एक लोडिंग टैक्सी और बाइक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसे में बरजासर गांव निवासी मोहनलाल की मौत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत फलोदी जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फलोदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे में दोनों वाहन लोडिंग टैक्सी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मोहनलाल फलोदी की ओर से आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

