Himachal Pradesh

कांग्रेस सरकार की संकल्प रैली जनता से धोखा : बिंदल

उन्होंने यह बयान गुरूवार को नाहन में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिया। इसमें प्रदेशभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बिंदल ने की, जबकि समापन सांसद सुरेश कश्यप करेंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ दिशा देने में खेलों की अहम भूमिका है। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य भी युवाओं को मंच देकर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है। इसी भावना के तहत नाहन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।