क्रिसमस गुरूवार को:राजधानी जयपुर में क्रिसमस चर्चो में होगी विशेष प्रार्थनाएं
क्रिसमस पर्व को लेकर जयपुर के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च (एमआई रोड), ऑल सेंट्स चर्च (सी-स्कीम), सेंट जेवियर्स चर्च (अशोक मार्ग), होली रिडीमर चर्च (मालवीय नगर), एलएलजेएम चर्च (मानसरोवर), न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड (वैशाली नगर) सहित अन्य चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और धार्मिक आयोजन किए गए। मिडनाइट प्रेयर के बाद चर्च परिसरों में आपसी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ और केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाया गया।
गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर जयपुर के सभी चर्च में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी। पास्टरों की अगुवाई में सामूहिक प्रार्थनाएं, पवित्र बाइबिल के संदेश, प्रवचन और भजन-कीर्तन होंगे। बच्चों द्वारा नाटिकाएं, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन, त्याग और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। चर्च परिसरों में कैंडल लाइट सर्विस, सामूहिक गायन और सामुदायिक मेल-मिलाप के कार्यक्रम भी होंगे।

