बच्चों के झगड़े का बदला लेने के लिए बुलाए बदमाश
पुलिस ने बताया कि प्रियंका नामक महिला ने इस घटना की रिपोर्ट दी है। इसमें उसने बताया कि बच्चों के झगड़े में पड़ोसी ने युवकों को बुलाकर उन्हें धमकाया था। युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। उनके हाथ में बेसबॉल के डंडे और सरिए थे। उन्होंने उनकी कार को निशाना बनाया और धमकाते हुए पूरी कार तोड़ दी।इस मामले में तीन युवकों- मितांश, रोशन और देवेंद्र को डिटेन कर लिया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
राहगीर ने बनाया था वीडियो
आधी रात के बाद जब युवक कार को तोड़ रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने वीडियो बनाना शुरू किया। इसमें युवक गाड़ी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान परिवार के लोग चिल्लाते हुए मना कर रहे था, लेकिन युवक नहीं माने। वीडियो में दिख रहा है कि एक बारगी मोपेड सवार उनके नजदीक जाने लगा, तो उसे भी धमका दिया। इस घटना के दो वीडियो तेजी सामने आए हैं।

