Rajasthan

आवासीय स्कूल के लेक्चरर को डेपुटेशन के तीन साल बाद भी नहीं किया रिलीव

याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन बांसवाड़ा में कार्यरत था। उसे 9 मई, 2022 को एक साल के लिए सामाजिक न्याय विभाग के अधीन आने वाले करौली के आवासीय विद्यालय में डेपुटेशन पर नियुक्त किया गया। याचिका में कहा गया कि डेपुटेशन अवधि पूरी होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाई गई और ना ही याचिकाकर्ता ने इस अवधि को बढ़ाने के लिए विभाग में कोई प्रार्थना पत्र पेश किया। इसके बावजूद भी उसे अभी तक मूल विभाग के लिए रिलीव नहीं किया। याचिका में यह भी कहा गया कि उसने अब तक कई बार विभाग के अधिकारियों को अभ्यावेदन देकर मूल विभाग में भेजने को कहा, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि नियमानुसार कर्मचारी की सहमति से ही उसकी डेपुटेशन अवधि को बढाया जा सकता है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने इस संबंध में लंबित याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर एक माह निर्णय करने को कहा है।