Uttarakhand

अग्निकांड को लेकर परखे सुरक्षा इंतजाम

अग्निकांड की घटना के दृष्टिगत नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस और अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र की ओर से जिले में अग्नि जोखिमों के नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

आज इसी के तहत प्रतिष्ठान स्वामियों को आपातकालीन निकास और निकासी मार्ग स्पष्ट रूप से चिन्हित रखने और उन्हें अवरोध मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।