MP

मंदसौर : लगभग 70 लाख रूपए की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

एसडीएम गरोठ श्र्राहुल चौहान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 70 लाख रूपए मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। टीम द्वारा मौके पर मौजूद अवैध निमार्णों व कब्जों को हटाते हुए जमीन को राजस्व अभिलेखों के अनुसार पुन: सरकारी स्वामित्व में लिया गया। आज की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार कार्यालय गरोठ, राजस्व अमला, पुलिस बल तथा पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही।