ग्वालियरः शहरवासियों के लिए आज भी कृषि कार्यालय परिसर में लगेगी जैविक हाट
कृषि उप संचालक एवं आत्मा परियोजना संचालक रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए सभी खाद्यान्न व सब्जियां वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, वर्मीवास इत्यादि जैविक खादों से पैदा की गई हैं। जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए हर प्रकार के खाद्यान्न व सब्जियों के बारे में शहरवासी यह भी जान सकते हैं कि कौन सा खाद्यान्न किस किसान द्वारा उत्पादित किया गया है। उन्होंने बताया कि जैविक अर्थात प्राकृतिक खेती कर रहे किसान भाईयों के लिये जैविक हाट में नि:शुल्क स्थान उपलब्ध है। इसके लिये किसान भाई मोबाइल फोन नं. 9826189202 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

