MP

भोपाल में हिंदू संगठन के सदस्यों ने मांस के पैकेट से भरा ट्रक पकड़ा, मौके पर जमा भीड़ ने की नारेबाजी

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी की एक स्लाटर हाउस में संदिग्ध मांस को काटकर पैकेट में पैक कर हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश में भेजने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात करीब 12 बजे मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के सामने कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी के बाद संदिग्ध ट्रक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी में भारी संख्या में मांस के पैकेट मिले हैं। मौके से एक संदिग्ध भाग निकला। जबकि एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उन्हाेंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मांस तस्करी का मास्टर माइंड जो है उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। यह आठवीं घटना है।