Himachal Pradesh

25 करोड़ से सवरेंगे गरली-परागपुर व कालेश्वर महादेव मंदिर : मुख्यमंत्री

इससे पहले जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने गरली-परागपुर में पर्यटन की दृष्टि से उचित सुविधा प्रदान किए जाने के लिए सदन का ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों ही गांवों का ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राचीन भवनों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान है। विधायक ने इसमें पर्यटन के विकसित किये जाने के लिए विरासत होम सटे, धर्मशाला-ऊना बेहतर सडक़ मार्ग, स्ट्रीट लाईट, पार्किंग की उचित व्यवस्था व शौचालय निर्माण सहित गरली परागपुर उत्सव को हर वर्ष मनाया जाए। उन्होंने इसमें केंद्रीय पर्यटन योजनाओं में शामिल करने की बात रखी। उसे ग्रामीण आत्मनिर्भर बनाने के उचित कदम उठाए जाएं।