UP

जब अटल जी बोले- एक कान से रेडियो सुनें और एक कान से मेरा भाषण

लखनऊ,24 दिसंबर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उर्मिला पार्क में एक जनसभा हो रही थी। जनसभा को अटल जी संबोधित कर रहे थे। अचानक माइक ने आकाशवाणी कैच करना शुरू कर दिया। सामने उपस्थित जनता के बीच से लोग कहने लगे कि आवाज ठीक करो। अटल जी ने जन—समुदाय को शान्त करते हुए पूछा कि क्या आपको मेरी आवाज साफ सुनायी पड़ रही है। जनता से उत्तर आया हां हां। अटल जी पलटकर बोले कि आप एक कान से ऑल इंडिया रेडियो सुनें और एक कान से मेरा भाषण सुनें।