सिवनीः पंचायत उप-निर्वाचन घोषित, 5 जनवरी 2026 तक आचार संहिता लागू
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला पटले ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि आचार संहिता लागू रहने की अवधि में जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर न जाएँ और अपना मुख्यालय न छोड़ें।
पंचायत उप निर्वाचन 2025: सिवनी जिले में रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति
पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा 06 दिसंबर 2025 को जिले में रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के पत्र क्रमांक एफ-37/PN-02/2025/तीन/199, दिनांक 05 दिसंबर 2025 में जारी निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
जिले की जनपद पंचायत सिवनी, बरघाट, केवलारी, लखनादौन, छपारा, कुरई एवं धनौरा के लिए संबंधित तहसीलदारों को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उप निर्वाचन के दौरान इन जनपद पंचायतों की जिन ग्राम पंचायतों के वार्ड क्षेत्रों में पद रिक्त होंगे, वहां निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया इन्हीं नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा संपादित की जाएगी।

