Delhi

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर दी बधाई, नौसेना कर्मियों को अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”