Delhi

प्रधानमंत्री मोदी ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इसे भारत और ओमान के बीच स्थायी दोस्ती की पुष्टि बताया। उन्होंने सम्मान दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत और ओमान के बीच पुरानी दोस्ती को समर्पित किया। उन्होंने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों और ओमान के लोगों के बीच गर्मजोशी और स्नेह को दर्शाने वाला बताया।