प्रयागराज के सत्यम का अरुणाचल प्रदेश की टीम में पदार्पण
मंगलवार को यह जानकारी कोच गौरव पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि पुणे में मिजोरम के खिलाफ खेले गए मैच में नाबाद दो रन बनाए। सत्यम फाफामऊ स्थित राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। गौरव पाठक ने बताया कि दायें हाथ के बल्लेबाज सत्यम पिछले एक साल से उनसे क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सत्यम के पिता लाल चंद मौर्या अरुणाचल प्रदेश में ही सेना में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां पुष्पा मौर्या एवं एक बहन अल्लापुर में ही रहती हैं।

