Uttarakhand

जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करें। शिथिलता बरते जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत अतिक्रमण से संबंधित समस्याएं अधिक रही।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से अधिक से कई शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समस्याएं 36 दिनों से लंबित पड़ी हैं उनका निस्तारण 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से कर दें। शिकायतों का निस्तारण न होने की दशा में संबंधित अधिकारियों का माह दिसम्बर का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।