Entertainment

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ से सामने आया सस्पेंस भरा टीज़र

दरअसल, रश्मिका की पैन इंडिया फिल्म ‘मायसा’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। यह एक नायिका प्रधान एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रश्मिका का साहसी और दमदार लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

2026 में सिनेमाघरों में आएगी ‘मायसा’

रश्मिका मंदाना ने ‘मायसा’ की पहली झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह तो हिमशैल का बस एक छोटा सा हिस्सा है। हम बस एक शाम के लिए कुछ मजेदार करना चाहते थे, ताकि आपको आज की दुनिया की झलक दिखा सकें। आप उन्हें कुछ महीनों में देखेंगे।”