Rajasthan

नगर निगम की सतर्कता शाखा ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण

निगम की सतर्कता शाखा ने बुधवार को हरमाड़ा घाटी के पास, अम्बेडकर पार्क हरमाड़ा एवं सीकेएस अस्पताल के पास, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़ से लुहारों का खुर्रा, रामगंज बाजार, बर्मीज कॉलोनी, अंकुर टॉकीज परिसर, महादेव मंदिर (जवाहर नगर), आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जोहरी बाजार, छोटी चौपड़, बापू बाजार, अजमेर रोड, सोडाला, 22 गोदाम क्षेत्र, सी-स्कीम स्टेच्यू सर्किल, गोविंद देव जी मंदिर के आसपास, जोरावर सिंह गेट, रामगढ़ मोड़ से जलमहल तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 20700 रुपए का कैरिंग चार्ज वसूल कर 06 केन्टर सामान जब्त किया गया।