Rajasthan

जयपुर पुलिस कमिश्नर 13 दिसम्बर को करेंगे सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी

अभियान के दौरान यातायात पुलिस और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट शहर के प्रमुख मार्गों पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी। रैली के माध्यम से हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन नहीं चलाने, लेन अनुशासन और नशे में ड्राइविंग के खतरों के बारे में संदेश प्रसारित किया जाएगा।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि यह अभियान शहर में सड़क हादसों को कम करने, सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करने और युवाओं में ट्रैफिक अवेयरनेस बढ़ाने का उद्देश्य रखता है।