राज्य कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर मिलेगी अपने खाता, लेजर की जानकारी
विभाग के संयुक्त निदेशक (जनसम्पर्क एवं मुख्यालय) प्रहलाद कुमार मीना ने बताया कि 9462255117 नम्बर को सेव करने पर यह ऑटोमेटिक एसआईपीएफ डिपार्टमेंट के नाम से सेव हो जाएगा।
मीना ने बताया कि विभाग की यह पहल डिजिटल सेवा को मजबूत करने और कार्मिक के समय व मेहनत बचाने के उद्देश्य से की गई है। इससे कार्मिकों की सुरक्षित, आसान और पारदर्शी तरीके से अपने वित्तीय विवरण तक पहुँच सुनिश्चित होगी। विभाग ने सभी कार्मिकों से अनुरोध किया है कि वे केवल अधिकारिक संदेशों पर भरोसा करें और किसी भी अनाधिकृत स्त्रोत से जानकारी साझा न करें। इस चैटबॉट के नाम से आने वाले किसी भी ई—मेल, संदेश, फोन पर विश्वास न कर अपनी कोई जानकारी साझा न करें।

