Himachal Pradesh

तेलंगाना के मंत्री ने सीएम सुक्खू को दिया राइजिंग ग्लोबल समिट का निमंत्रण

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस निमंत्रण के लिए मंत्री अदलुरी लक्ष्मण कुमार का आभार व्यक्त किया और सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश के विभिन्न राज्यों के बीच सहयोग और विकास के नए रास्ते खोलते हैं।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में समग्र विकास, सामाजिक न्याय और संतुलित प्रगति के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे।