यातायात माह का समापन : एसएसपी ने कहा-नियम पालन को बनाएं आदत
एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के नैतिक आचरण व व्यक्तित्व का हिस्सा होना चाहिए। माह के दौरान विविध कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों व रैलियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया था। एसएसपी ने बताया जानबूझकर नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

