Uttarakhand

नवविवाहिता ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

धर्मेंद्र शर्मा पुत्र बनवारी लाल शर्मा ने कोतवाली रानीपुर में आकर सूचना दी कि उनकी बहू अंजली शर्मा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर मृतका के ससुर धर्मेंद्र शर्मा के अलावा सास लता देवी,चाची सास मीरा देवी, और मृतका की ननदें खुशबू एवं सपना मौजूद मिलीं।

​मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी इस विवाद की वजह बनी। छह दिसंबर को अंजली के चाचा के लड़के की शादी चंदौसी में थी,लेकिन मृतका का पति जितेंद्र शर्मा आर्थिक तंगी के कारण पत्नी को लेकर शादी समारोह में नहीं जा पाया। ​इस बात को लेकर कल रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। ​परिजनों के अनुसार, ससुर धर्मेंद्र शर्मा ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया था, जिसके बाद उन्होंने साथ में खाना भी खाया था।