UP

अटल जन्म शताब्दी पर ‘अटल स्मृति वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा सुशासन दिवस : अनिल दीक्षित

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर प्रदेश की एक कार्यशाला जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार काे हुई। अनिल दीक्षित ने कहा कि इसी दिन सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि की जायेगी और उनके प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 25 से 31 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में सुशासन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम स्तर पर सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

अटल स्मृति वर्ष अभियान का संयोजक जिला मंत्री विनय सिंह पटेल को बनाया गया है व सह संयोजक अनुराग शर्मा, सत्यम गुप्ता, ऋचा सक्सेना,पारस मदान को बनाया गया है।