UP

जौनपुर में दर्ज हुई 30 से अधिक गोपनीय शिकायत

सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने बुधवार को बताया कि डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के माध्यम से जारी किये गये ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट सेवा से लोग अपराधों की शिकायत कर सकते हैं। रविवार से लांच किए गए बॉट तकनीक के जरिए जौनपुर में अब तक 30 से अधिक शिकायतें प्राप्त की जा सकी है। जिसका निस्तारण भी पुलिस विभाग अपने तरीके से कर रहा है और इसकी रिपोर्ट डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण को दी जा रही है।

जिले में अवैध गतिविधियों जैसे गौ तस्करी, मादक पदार्थ, हथियारों की तस्करी, जुआ या सट्टा, वेश्यावृत्ति, महिला व बाल तस्करी, अवैध स्पा, छेड़छाड़, अवैध खनन, ओवरलोड वाहन, जबरन वसूली, पुलिस भ्रष्टाचार, जबरन धर्म परिवर्तन के साथ अन्य अपराधों की सूचना अब सीधे व्हाट्सएप बॉट के जरिये वाराणसी रेंज की पुलिस को दे सकते हैं। शिकायत कर्ता का नाम व नंबर इस वाट्सएप्प बॉट के जरिये पुलिस कर्मियों तक नहींं पहुंच सकेगा । व्हाट्एसएप बॉट नंबर 7839860411 पर या मेसेज भेज सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर भी सूचना भेज सकते हैं।