Uttarakhand

डीएम ने किया यूजीटी से कुरोली वाया बोंगाडी मार्ग का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग निर्माण में तय नियमों और गुणवत्ता का ध्यान दिए जाने की नसीहत देते हुए तय समय में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण होने से मूलभूत सुविधाओं की पहुंच आसान हो जाएगी।

बता दें कि 6.44 किमी लंबे यूजीटी से कुरोली वाया बोंगाडी मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई द्वारा किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य पूरा करने की अनुमानित समय सीमा 31 मई 2026 तय की गई है।