24 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट हासिल की
मरादाबाद, 30 जनवरी । आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा शुक्रवार को ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट वितरण समारोह किया गया। जिसमें जिले के 24 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त की ।
जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में डॉन वन में रोहित कुमार , आशीष सिंह, आर्यन मसीह, अयान नबी, हाकिमीन हसीब, यशोदा थापा, पार्थ मेहरोत्रा, आदित्य सिंह, अविरल सिंह, अब्दुल्ला मुग़ीज़, अब्दुल रहमान, झलक गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, सान्वी सिंह, देवांशी तंगनामी, रितिक सैनी, वैभव सक्सेना, तनिष्क जैन, युवराज, मयंक दिवाकर शामिल रहे। ब्लैक बेल्ट डॉन 2 में स्वास्तिक सचदेवा और लक्ष्य मिश्रा ने ब्लैक बेल्ट व प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक डा विनोद कुमार, डा जी कुमार, डा गौरव कुमार, डा अजय शर्मा, डा गरिमा शर्मा, डा मयंक शर्मा, डॉ अभिषेक शर्मा, ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, टेक्निकल डायरेक्टर केशव थापा ने सभी खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

