Rajasthan

70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

जोधपुर 25 जनवरी । भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025–26 का शुभारंभ 28 जनवरी से इरोड (तमिलनाडु) में होने जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव शौकत अली मंसूरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें इरोड के लिए रवाना होंगी। बालक वर्ग (जूनियर) में जोधपुर के खिलाड़ी विजय का चयन राजस्थान टीम में किया गया है।

विजय जोधपुर बॉल बैडमिंटन के कोच मेहबूब खान से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इरोड (तमिलनाडु) के लिए प्रस्थान से पूर्व जोधपुर बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सचिव महबूब खान, प्रबंधक सुमित गोयल सहित उत्कर्ष, अमित, यश, उज्ज्वल, वासु, पंकज, सुनील आदि खेल प्रेमियों ने विजय को राजस्थान टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।