रोमांचकारी मैच में बिलारी ने रामपुर को दो रन हराकर फाइनल में जगह बनाई
मुरादाबाद, 22 जनवरी । कुमार तनय वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोटर्स स्टेडियम रामगंगा विहार में वैश्य क्रिकेट टूर्नामेंट के जोन-2 के तीन मुकाबले खेले गए जिसमें मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बिलारी की टीम ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में बिलारी ने रामपुर को दो रन हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पहला मैच संभल और बिलारी टीम के बीच खेला गया जिसमें बिलारी ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच मुरादाबाद और रामपुर टीम के बीच हुआ। इसमें रामपुर की टीम नौ विकेट से विजयी रही।
सेमीफाइनल में बिलारी और रामपुर की टीमें भिड़ीं। इस रोमांचकारी मुकाबले को बिलारी की टीम ने दो रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। आखिर में सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट संयोजक अनमोल गुप्ता ने बताया कि फाइनल मैच जोन-1 और जोन-2 की विजेता टीम के बीच 26 जनवरी को होगा। इस दौरान पराग गुप्ता, जवाहरलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजहंस गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

