जनपद स्तरीय कैरियर मेले में विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
मरादाबाद, 30 जनवरी । एसएस इंटर कालेज में जनपद स्तरीय कैरियर मेला शुक्रवार को आयोजित हुआ। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी, सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा, वित्त एवं लेखा अधिकारी राकेश चंद्र मौर्य, प्रधानाचार्य रवि कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कैरियर मेले में विभिन्न विभागों से स्टॉल लगाए गए जिसमें पॉलिटेक्निक, आईटीआई, कौशल विकास, विवेकानंद हॉस्पिटल, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, फैशन डिजाइनिंग ब्यूटीशियन, सेवायोजन कार्यालय से प्रतिभागिता की गई माध्यमिक शिक्षा विभाग से कैरियर कार्ड स्टाल, पंख डायरी स्टॉल व बुक स्टॉल लगाए गए विभिन्न विद्यालयों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
पत्रकारिता के बारे में रजनी ने, कैरियर काउंसलिंग पर मुकेश त्रिवेदी, वकालत पर अधिवक्ता आवरण अग्रवाल, पालिटेक्निक से विश्वकर्मा, विवेकानंद हॉस्पिटल से शारीक, फैशन डिजाइनिंग से पूनम गुप्ता, ब्यूटीशियन से लक्ष्मी, आईएफटीएम से डा. ए एन चौबे, मूर्तिकार शिवकुमार द्वारा अपने-अपने विभागों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। मनोवैज्ञानिक मंगलम व रीना तोमर द्वारा बच्चों को बोर्ड परीक्षा के तनाव से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी दी गई। संचालन जनपदीय नोडल प्रभारी कैरियर बबीता मेहरोत्रा एवं कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक डॉ. सुनीता चौधरी द्वारा किया गया।

