एसबीएसयू गुरदासपुर एवं एसपीयू मंडी के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग हेतु समझौता
मंडी, 29 जनवरी । सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी गुरदासपुर पंजाब तथा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी हिमाचल प्रदेश के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापनपर प्रो. (डॉ.) सुशेंद्र कुमार मिश्रा, कुलपति, एसबीएसयू, गुरदासपुर तथा प्रो. (डॉ.) ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू मंडी द्वारा वरिष्ठ विश्वविद्यालय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर डॉ. सनेल ठाकुर, डीन (प्लानिंग एवं डेवलपमेंट), सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, मंडी तथा प्रो. हरिश पंगोटा, डीन (शैक्षणिक कार्य), सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर भी उपस्थित रहे। यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस समझौते के अंतर्गत विज्ञान, अभियांत्रिकी, प्रबंधन एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में सहयोग किया जाएगा, जिससे संयुक्त शोध, अकादमिक आदान-प्रदान एवं क्षमता विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस समझौते में के शोध, नवाचार एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान,सेमिनार, सम्मेलन, कार्यशालाओं, एफडीपी एवं अल्पकालिक पाठ्यक्रमों का संयुक्त आयोजन, शिक्षण एवं शोध हेतु शिक्षकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों का आदान-प्रदान, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर पर छात्र आदान-प्रदान करना। इसके अलावा शिक्षण एवं शोध के लिए प्रयोगशाला एवं अधोसंरचना का साझा उपयोग, संयुक्त शोध, परामर्श एवं विकास परियोजनाएं, शैक्षणिक एवं तकनीकी सामग्री का आदान-प्रदान, बौद्धिक संपदा अधिकारों का सम्मान प्रमुख उद्देश्य हैं।
यह समझौता पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा तथा आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दोनों विश्वविद्यालय समन्वय तंत्र स्थापित करेंगे। इससे छात्रों एवं शिक्षकों के लिए नए अवसर सृजित करेगा तथा उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण
योगदान देगा।

