Haryana

कांग्रेस का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए पहचान पत्र

चंडीगढ़, 23 जनवरी । प्रदेश में कई चुनाव संगठन के बगैर लड़ चुकी कांग्रेस अब निकट भविष्य में होने वाले नगर निगम व निकाय चुनाव में संगठन के साथ उतरेगी। कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार रात संपन्न हुआ। शिविर में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र व प्रशस्ति पत्र दिए गए।

पिछले कई चुनाव कांग्रेस बगैर संगठन के ही लड़ती रही है। प्रदेश में तीन नगर निगमों समेत सात निकायों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से उत्साहित है। निकाय चुनाव में कांग्रेस की जिला अध्यक्षों की परीक्षा होगी।

प्रशिक्षण शिविर समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में जारी जानकारी में बताया कि यह शिविर पूर्णत: सुचारू, अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि सांसद राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।