MP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 26 जनवरी । देशभर में पूरे उत्साह के साथ आज साेमवार काे 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन केवल संवैधानिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, गौरवशाली इतिहास और भविष्य के विकसित संकल्प का प्रतीक है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा – आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। यह दिवस संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है। आइए, समृद्ध, सशक्त और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी गणतंत्र दिवस पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामना दी है। उन्हाेंने अपने संदेश में कहा- आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दिन हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महान संघर्षों और बलिदानों को याद करने का है, जिन्होंने हमें एक संप्रभु और लोकतांत्रिक राष्ट्र दिया। आइए, हम सभी मिलकर संविधान का सम्मान करते हुए, अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। जय हिन्द !